• February 25, 2026 7:54 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – घोर कलयुग: मंदिर से मां की प्रतिमा के जेवर व दानपेटी की चोरी…

ByReporter Pranay Raj

Jul 1, 2025

राज – 9334160742 

दीपनगर थाना के समीप सिपाह गांव के पास स्थित देवी मंदिर का ताला तोड़कर बदमाशों ने मां दुर्गा की प्रतिमा से जेवर व दानपेटी की चोरी कर ली। चोरों ने सोने का नथिया, टीका, चांदी का मुकुट, कमरधन्नी सहित अन्य आभूषण और दानपेटी पर हाथ साफ किया।
मंगलवार की सुबह श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने मंदिर पहुंचे तो चोरी का खुलासा हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि घोर कलयुग आ गया है। थाना के समीप बदमाशों ने चोरी कर ली। जिसकी भनक गश्ती पुलिस को नहीं लगी।
थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। बदमाशों की पहचान के लिए इलाके के फुटेज की जांच की जा रही है।