• June 6, 2025 11:18 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जदयू कार्यकर्ता की धारदार हथियार व गोलियों से छलनी कर हत्या, जानें वारदात…

Feb 25, 2023

आशीष – 7903735887 

करायपरसुराय थाना क्षेत्र के मलिकपुर खंधा में शुक्रवार की रात बदमाशों ने धारदार हथियार व गोलियां मार बुजुर्ग की लाश गिरा दी। अगली सुबह ग्रामीणों की नजर शव पर गई तो घटना का खुलासा हुआ। मृतक चिकसौरा थाना क्षेत्र के बौरीगंज गांव निवासी 60 वर्षीय सोहराय बिंद हैं। बुजुर्ग पूर्व में माले नेता थे। वर्तमान में वह जदयू कार्यकर्ता थे। जदयू प्रखंड अध्यक्ष अगम सिंह ने इसकी पुष्टि की।

परिवार भवानी बिगहा निवासी रंजीत यादव पर कॉल कर घर से बुलाकर किसी सुनियोजित योजना के तहत हत्या कराने का आरोप लगा रहा है। हालांकि, परिजन घटना के कारणों का खुलासा नहीं कर सका है। वर्षों पहले बुजुर्ग पर हत्या का केस दर्ज हुआ था। जिसमें वह जेल जा चुके थे। सुलह के बाद उनकी रिहाई हुई। पुलिस सभी बिंदुओं पर वारदात की जांच में जुट गई है।

मृतक के पुत्र राजबली बिंद ने बताया कि उनके पिता को रंजीत यादव कॉल कर बुलाया था। शुक्रवार को निकलने के समय पिता कहकर गए कि वह पटना के धनरूआ जा रहे है। अगले दिन पिता के हत्या की खबर मिली। पुत्र, रंजीत यादव पर पर घर से बुलाकर पिता को हत्यारे के सुपुर्द करने का आरोप लगाया। हालांकि, कारणों का खुलासा नहीं किया। पुत्र बताया कि कुछ साल पहले भैंस चोरी के विवाद में बालदेव गोप की हत्या हुई थी। जिसमें पिता को आरोपित किया गया था।

हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर घटना जांच में जुट गई है। मृतक पूर्व में हत्या के आरोप में जेल जा चुके थे। जांचोपरांत घटना का कारण स्पष्ट होगा।