• November 20, 2025 6:52 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जदयू कार्यकर्ता की धारदार हथियार से हत्या, जाने वारदात…

ByReporter Pranay Raj

Jun 3, 2024

राज – 7903735887 

परबलपुर थाना अंतर्गत मौआ गांव में साेमवार की अल सुबह पत्नी के साथ सैर पर निकले जदयू कार्यकर्ता की घात लगाए बदमाशों धारदार हथियार से निर्मम तरीके से हत्या कर दी। कार्यकर्ता चुनाव में एनडीए समर्थित उम्मीदवार सह निवर्तमान सांसद कौशलेंद्र के पोलिंग एजेंट बने थे। इसी खुन्नस में घटना को अंजाम देने का आरोप भाकपा माले प्रत्याशी के समर्थकों पर लगा है। चुनाव के बाद कार्यकर्ता को बदमाशों ने धमकी दी थी। मृतक मृतक स्व ब्रह्मदेव महतो के 62 वर्षीय अनिल कुमार हैं। पत्नी उर्मिला देवी ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें पोलिंग एजसेंट बनने पर हत्या का आरोप है।

घटना की खबर पाकर निवर्तमान सांसद अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मृतक पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे। चुनाव में वह पोलिंग एजेंट बने थे। जिसके बाद विरोधी के समर्थकों ने उन्हें धमकी दी थी। चुनावी रंजिश में कार्यकर्ता की हत्या की गई। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

पुत्री नीतू कुमारी ने बताया कि माता-पिता सुबह की सैर पर निकले थे। मां के सामने बदमाशों ने पिता की निर्मम तरीके से धारदार हथियार से हत्या कर दी। डीएम शशांक शुभंकर, एसपी घटनास्थल पर जांच को पहुंचे। एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि मृतक की पत्नी ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें पोलिंग एजेंट बनने पर हत्या का आरोप है। प्रारंभिक जांच में पुराना विवाद भी प्रकाश में आया है। पुलिस सभी संभावनाओं पर जांच कर रही है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।