• November 20, 2025 5:34 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – वन भोज में लगा जदयू नेताओं का जमावड़ा, मंत्री ने कहा…

ByReporter Pranay Raj

Jan 15, 2024

राज – 7903735887 

ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने मकर संक्रांति के अवसर पर कार्यकर्ता सम्मेलन सह वन भोज आयोजन राजगीर में किया। जिसमें नालन्दा एवं राजगीर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सहित जिले के कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मकर संक्रांति के अवसर पर प्रत्येक वर्ष यहां वन भोज कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिसमें सबों को खिचड़ी और चोखा का स्वाद चखाया जाता है। यह तो एक बहाना है। इसी बहाने जिले भर के कार्यकर्ताओं का यहां मिलन समारोह होता है तथा कार्यकर्ताओं व आम जनता का दुख दर्द को जानने तथा उसके निदान करने का मौका मिलता है।

सांसद कौशलेंद्र कुमार ने आरसीपी सिंह के द्वारा 22 जनवरी को सरकारी अवकाश के सवाल पर तंज कसते हुए कहा कि जब आरसीपी सिंह 12 सालों तक सत्ता में रहे। तब उन्होंने इस तरह का सवाल क्यों नहीं किया। सत्ता में इतने सालों में रहने के बावजूद योजना की राशि को किस जगह खर्च किया। क्योंकि नालंदा जिले में कहीं भी एक भी योजना का बोर्ड दिखाई नहीं देता है। इसका आज तक कोई हिसाब नहीं है। जनता को हिसाब देना चाहिए।