• November 20, 2025 5:57 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – घर से बुलाकर जदयू नेता सह मुखिया की गोली मारकर हत्या, जाने वारदात…

ByReporter Pranay Raj

Nov 14, 2024

राज – 9334160742 

बेन थाना अंतर्गत् छोटी आंट गांव में बदमाशों ने घर से जदयू के प्रखंड महासचिव सह मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक आंट पंचायत के मुखिया 70 वर्षीय कारू तांती थे। वारदात की खबर से पुलिस की सांसे फूल गई। पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गए। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। परिजन व पार्टी नेता किसी से दुश्मनी से इंकार कर रहे हैं।

परबिनों ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब चार बजे एक युवक बुजुर्ग को घर से बुलाया। फिर कुछ दूरी पर ले जाकर बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। गोली पीठ में लगी थी। घटना को अंजाम दे बदमाश बाइक से फरार हो गया। ग्रामीण बदमाशों की संख्या तीन बता रहे हैं। इधर, परिजन जख्मी को इलाज के लिए विम्स ले जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई।

थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। अग्रेतर कार्रवाई में पुलिस जुटी है।