• June 6, 2025 9:46 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – राजगीर विधान सभा सीट पर कब्जा बरकरार रखने की कवायद में जदयू, कार्यकर्ताओं को किया गया….

Feb 12, 2020

राज की रिपोर्ट – 9334160742 

विधान सभा चुनाव के अब चंद महीने रह गए हैं। ऐसे में हर पार्टी अपने दल को धार देने का प्रयास कर रही है। जदयू के सबल पंचायत सक्रिय बूथ अभियान के तहत दीपनगर स्थित विधायक रवि ज्योति के आवास पर बुधवार के दिन राजगीर विधानसभा के 293 बूथ के अध्यक्ष एवं सचिव का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता राजगीर विधानसभा प्रभारी रंजीत पासवान द्वारा किया गया | शिविर में आये बुथ अध्यक्ष, सचिव व कार्यकर्ताओं का स्वागत विधायक द्वारा किया गया। इस मौके पर जिला संगठन प्रभारी सतेंद्र कुशवाहा ने पार्टी की विचार धारा,सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। जबकि जदयू जिलाध्यक्ष बनारस प्रसाद ने बुथ अध्यक्ष/सचिव को लोकशिकायत ,बिहार विकास के बारे में प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण शिविर में  राजगीर विधानसभा में प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने लालू राबड़ी राज्य पर कटाछ करते हुए कहा कि उनके शाशनकाल में 118 नरसंहार और 97249 हत्या हुई,5243 फिरौती और अपहरण हुआ वहीँ नीतीश कुमार के शासनकाल में महिलाओं का सशक्तिकरण किया गया ,50 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया गया | विधायक रवि ज्योति ने कहा कि राजद ने जिस प्रकार की स्थिति राज्य में पैदा की थी, उस राज्य में कानून का राज स्थापित करना असंभव था लेकिन नीतीश कुमार ने वह कर दिखाया। उन्होंने राजद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राजद ने विकास की जगह राज्य में हत्या,अपहरण, लूट में रिकॉर्ड स्थापित किया है। लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम कानून ने राज्य को सबल किया है। उन्होनें कहा कि जदयू का संगठन बूथ स्तर पर स्थापित हो चुका है। राज्य के कुल 72 हजार से अधिक बूथों पर पार्टी के बूथ अध्यक्ष एवं सचिव तैनात हैं। इस मौके पर महिला जदयू जिलाध्यक्ष मुन्नी देवी , राजगीर प्रखंड अध्यक्ष मीरा देवी, बिहारशरीफ प्रखंड अध्यक्ष संजय कुशवाहा , सिलाव प्रखंड अध्यक्ष अब्दुर खैर,गिरियक प्रखंड अध्यक्ष , योगेंद्र प्रसाद के अलावे कई कार्यकर्ता मौजूद थे |