न्यूज नालंदा – गरीबों के लिए समर्पित रहा जननायक कर्पूरी ठाकुर का जीवन …..

राज – 9334160742
जननायक कर्पूरी ठाकुरी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनायी गयी। सभी दलों के कार्यकर्ताओं के साथ कई सामाजिक संगठनों के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताये मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि उनका पूरा जीवन गरीबों के लिए समर्पित रहा।
जिला जदयू कार्यालय में जिलाध्यक्ष मो. अरशद ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जी सादगी, ईमानदारी व त्याग की प्रतिमूर्ति थे। मुख्य प्रवक्ता भवानी सिंह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर दूरदर्शी होने के साथ-साथ ओजस्वी वक्ता भी थे।उन्होंने ही बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव करते हुए मैट्रिक तक मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था की। इसके साथ ही अंग्रेजी विषय की अनिवार्यता को खत्म किया।उन्होंने कभी स्वार्थ की राजनीति नहीं की, हमेशा से ही वंचितों व गरीबों के लिए काम किया। मौके पर पूर्व एमएलसी राजू यादव, राजेंद्र प्रसाद, असगर शमीम, गुलरेज अंसारी, बनारस प्रसाद सिन्हा, विनोद प्रसाद सिंह, विनय कुमार, विजय कुमार सिंह, अजय पटेल, अजय चंद्रवंशी, अरविंद कुमार, भारत भूषण प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, संजय पासवान, डॉ. अभिषेक कुमार, शैलेंद्र कुमार, सुरेश प्रसाद, देवन प्रसाद, अरविंद कुमार चंद्रवंशी, आलोक कुशवाहा, रूपेश कुमार, जनार्दन पंडित, शशिकांत कुमार, रामचंद्र चौहान, निशांत कुमार, अमरेश कुमार, राजेश चौधरी, विकास कुमार, अब्दुल हक, श्रवण, जनार्दन प्रसाद, शशि भूषण प्रसाद, सुनील दत्त, अमित कुमार रिक्की, शशिकांत कुमार टोनी, अहसान, प्रो.परविंदर कुमार, संजय कुमार, कुमार मंगलम व अन्य मौजूद थे।