• February 25, 2026 11:39 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा -लोजपा (आर) के जनसंवाद कार्यक्रम को ले दिया न्योता…

ByReporter Pranay Raj

Dec 20, 2023

राज- 7903735887 

विधानसभा चुनाव में जदयू का खेल बिगाड़ने की माद्दा रखने वाली पार्टी लोजपा (आर) 23 दिसंबर को जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर रही है। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पावान शामिल होंगे। जिसे सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता जुगत में भिड़ गए हैं। पार्टी के प्रदेश महासचिव रामकेश्वर प्रसाद उर्फ पप्पू और जिलाध्यक्ष सत्येंद्र मुकूट जिले के सभी प्रखंडों में घूम-घूमकर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न्यौता दे रहे हैं।

प्रदेश महासचिव ने बताया कि बिहारियों के चेहरे से गायब मुस्कान को वापस लाने का प्रण चिराग पासवान ने किया है। जिसके लिए पार्टी द्वारा बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट क अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को नूरसराय प्रखंड के ककड़िया, धर्मपुर बारा, झामा, अब्राहीमपुर, सरदार बिगहा, झामा बारा, लोहड़ी ककड़िया नुरसराय बाजार, मेयार समेत दर्जनों इलाके में के जनसंपर्क किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि बिहार की जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूरी तरह से ऊब चुकी है। इसलिए जनता बदलाव का मन बना चुकी है। विधानसभा चुनाव से पहले होने वाले लोकसभा चुनाव में सत्तानसी पार्टियों को औकात दिखा दिया जाएगा।