February 26, 2025

न्यूज नालंदा – दारोगा बेटी के सामने हो गई पिता की मौत, जाने कैसे गई जान…

0
WhatsApp Image 2025-02-09 at 5.46.46 PM (1)

राज – 9344160742 

राजगीर थाना क्षेत्र के जयप्रकाश उद्यान के समीप रविवार को ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि उनकी प्रशिक्षु दारोगा पुत्री जख्मी हो गईं। मृतक पटना जिला के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के संजय नगर रोड निवासी 57 वर्षीय सुरेंद्र कुमार हैं। जख्मी जूही कुमारी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया।

परिवार ने बताया कि जूही राजगीर स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में दरोगा का प्रशिक्षण ले रही हैं। रविवार को प्रशिक्षण केंद्र में छुट्टी होती है। इस कारण पिता बाइक से प्रशिक्षण केंद्र बेटी से मिलने पहुंचे थे। जहां से दोनों बाइक से राजगीर घूमने निकले। दोनों जू सफारी जा रहे थे। उसी दौरान जयप्रकाश उद्यान के समीप पीछे बेलगाम ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे दोनों सड़क पर गिर गए।

इसके बाद चालक ने ब्रेक लगाने के बजाय बुजुर्ग को कुचल दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद वाहन छोड़ चालक भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को अस्पताल लाई। जहां डॉक्टर ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। घटना में प्रशिक्षु दारोगा का एक पैर टूट गया। पिता की मौत के बाद बेटी दहाड़े मार रही थी। थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है। ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copy Not Allowed