• February 25, 2026 12:54 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दादा के साथ मासूम पोती की गई जान, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jun 19, 2023

राज  – 7903735887 

नूरसराय थाना अंतर्गत मकनपुर गांव के समीप रविवार की देर शाम अज्ञात वाहन से कुचलकर दादा के साथ पोती की मौत हो गई। मृतक 55 वर्षीय बच्चन राम और उनकी छह माह की पौत्री कृतिका कुमारी है। बच्ची की मौत इलाज के दौरान पावापुरी विम्स में हुई।

परिजनों ने बताया कि दादा बीमार पोती को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मारते हुए फरार गया। जिससे मौके पर अधेड़ की जान चली गई। जबकि, बच्ची की मौत इलाज के दौरान विम्स में हुई।
थानाध्यक्ष कुणाल चंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। फरार वाहन की पहचान के प्रयास में पुलिस जुटी है।