• November 20, 2025 7:17 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हे भगवान ,मां की गोद से गिरा मासूम काल के गाल में समाया, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Aug 11, 2023

राज – 7903735887 

सोहसराय थाना क्षेत्र के आशा नगर के समीप एनएच 20 पर शुक्रवार को ट्रक से कुचलकर दो साल के मासूम की मौत हो गई। मृतक पटना जिले के बाढ़ थाना के भगवानपुर निवासी उमेश सिंह का पुत्र अनुराग कुमार है।
बच्चे के मामा हिलसा थाना इलाके के बलवापर निवासी लक्ष्मण कुमार ने बताया कि 13 दिन पूर्व उसके पिता की हत्या हो गई थी। श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए बहन-बहनोई आए हुए थे। काम खत्म होने के बाद बुलेट से घर लौट रहे थे। उसी दौरान बहन की गोद से किसी तरह वह सड़क पर गिर गया। जिसे पीछे से आ रहा ट्रक कुचल दिया। जिससे बच्चे की जान चली गई। थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है।