• June 7, 2025 12:46 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – माता-पिता के आंखों के सामने मासूम बेटी ने तोड़ दिया दम…

Jul 12, 2021

राज – 7903735887 

अस्थावां थाना क्षेत्र के दक्षिणी बाईपास पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार बच्ची की मौत हो गई। जबकि, उसके माता-पिता घटना में जख्मी हो गए। दुर्घटना सोमवार को हुई। मृतका नगर थाना क्षेत्र के महलपर निवासी नीतीश कुमार की 6 माह की पुत्री सिमरन कुमारी है। ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी युवक व उनकी पत्नी कांति देवी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।
युवक, पत्नी व बेटी के साथ महादीपुर गांव से लौट रहा था। उसी दौरान हादसा हुआ। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। टक्कर मारने वाले वाहन पर केस दर्ज किया जाएगा।