• November 20, 2025 7:50 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शादी वाले घर में बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग वीडियो हुआ वायरल , जानें कारण ….

ByReporter Pranay Raj

May 5, 2022

सूरज – 7903735887 

लहेरी थाना क्षेत्र के बाजार समिति से सटे न्यू नालंदा कॉलोनी में बुधवार की शाम बदमाशों ने पूरे परिवार को लात-घूंसों से पीटा। इतने से भी मन नहीं भरा तो घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। घर में नौ मई को शादी को है। चिंता है किअब शादी कैसे होगी।

मारपीट व फायरिंग की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है। यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित सुजीत कुमार ने दो नामजद व 10 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर करायी है। विवाद का कारण भी मामूली है। बदमाश पीड़ित परिवार को गीत बंद करने के लिए कह रहे थे। नहीं मानने पर जमकर तांडव मचाया।

पीड़ित की मानें तो नौ मई को बेटे की शादी है। घर में शादी के गीत चल रहे थे। आसपास के कई पड़ोसी भी उनके घर में मौजूद थे। इसी दौरान तीन बदमाश आये और गीत को बंद करने को कहने लगे। मना करने पर बदमाश गाली देते हुए मारपीट करने लगे। बुजुर्ग व लड़कियों के साथ मारपीट की। कुछ ही देर में बदमाश कई साथियों के साथ पहुंच गये और अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। स्थानीय लोग करीब 10 राउंड फायरिंग का दावा कर रहे हैं।

घटना की सुबह ही पूरा परिवार घर में ताला लगाकर अज्ञात स्थान पर चला गया है। सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार करने में जुट गयी है।