• November 20, 2025 7:26 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – रोड़ेबाजी कर अंधाधुंध फायरिंग, गाेली से किशोर जख्मी, जानें वारदात…

ByReporter Pranay Raj

Jun 5, 2022

आशीष – 7903735587 

भागन बिगहा ओपी क्षेत्र के मोरा तालाब के नवादापर गांव में रविवार को गली-नाली विवाद में बदमाशों ने रोड़ेबाजी करते हुए, अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दी। फायरिंग के दौरान किशोर गोली लगने से जख्मी हो गया। परिजन जख्मी कविंदर यादव के 13 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाएं। जहां इलाजोपरात किशोर खतरे से बाहर बताया जा रहा है। गोली बच्चे के बांए हाथ की बांह में लगी है। सूचना के बाद पुलिस दलबल के साथ गांव में पहुंचकर जांच में जुट गई। मोके से 6 खोखा बरामद हुआ। गांव की गलियां ईंट के टुकड़ों से पटी थी।

परिजनों ने बताया कि गली-नाली निर्माण के लिए मुखिया द्वारा मिट्‌टी गिराया गया था। एक पक्ष निजी भूमि पर मिट्‌टी गिराने का आरोप लगाते हुए दूसरे पक्ष से कहासुनी करने लगा। जिसके बाद ओम प्रकाश, सुबोध कुमार अपने दर्जनों सहयोगियों को बुलाकर रोड़ेबाजी करनी शुरू कर दी। जिससे भगदड़ मच गई। गांव की गलियां ईंट से पट गई। कविंदर यादव का पुत्र छत पर खड़ा हो मोबाइल में फायरिंग का वीडियो बना रहा था। उसी दौरान बदमाशों ने उसे गोली मार दी।

विधि-व्यवस्था डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि मौके से कुछ खोखा बरामद हुआ है। गली-नाली विवाद में भिड़ंत हुई। पुलिस जख्मी बच्चे का इलाज कराने में जुटी है। लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई करेगी। तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस नजर बनाए है।