• November 20, 2025 5:58 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी : चीन को 3 -0 से मात दे सेमीफाइनल में पहुंचा भारत ….

ByReporter Pranay Raj

Nov 16, 2024

राज – 9334160742 

बिहार महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का मुकाबला रोमांच की ओर बढ़ते जा रहा है। शनिवार को राजसगीर ग्राउंड में आक्रामक अंदाज में उतरी भारतीय टीम ने चीन को 3-0 से मात दी। संगीता कुमारी (32’), सलीमा टेटे (37’), और दीपिका (60’) ने गोल दागकर भारत को शानदार जीत दिलाई। इस जीत के साथ भारत न केवल ग्रुप टेबल में शीर्ष स्थान सुनिश्चित पर पहुंच गया, बल्कि दीपिका ने आठ गोल के साथ गोल स्कोरिंग चार्ट में भी अपना स्थान पक्का किया। भारत अब अपना अंतिम ग्रुप मैच 17 नवंबर 2024 को जापान के खिलाफ शाम 4:45 बजे खेलेगा।

हर मैच में जीत की रणनीति अलग

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीम टेटे ने कहा कि आने वाले मैच और कठिन होते जायेंगे। टीम को इसी के अनुसार तैयारी करनी होगी। टीम ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के वीडियो देखकर उनकी खेल शैली का अध्ययन किया गया था। मैच में उसी का उपयोग किया गया, जिससे टीम को काफी फायदा हुआ। टीम का लक्ष्य हर मैच जीतना है।
इसी तरह खिलाड़ी संगीता ने जीत के बाद कहा कि आज का मैच महत्वपूर्ण था। टीम का आपसी तालमेल और समर्पण शानदार रहा।