• November 20, 2025 5:17 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हॉकी: चीन को मात दे भरत फाइनल में क्वालिफाई…

ByReporter Pranay Raj

Sep 6, 2025

राज – 9334160742 

चीन को मात दे भरतीय हॉकी टीम ने ग्रुप में टॉप पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई कर िलया है। भारत की इस जीत से कोरिया को भी फायदा हुआ है। शुक्रवार तक ग्रुप में आखिरी स्थान पर रहने वाली कोरियाई टीम ने भी मलेशिया और चीन को पीछे छोड़ते हुए फाइनल में जगह बना ली है।

रविवार की शाम साढ़े सात बजे भारत और कोरिया के बीच खिताबी जंग होगी। पांच बार के चैम्पियन और गत विजेता कोरिया का तीन बार के चैम्पियन भारत के साथ रोमांचक मुकाबला होगा।

इससे पहले शाम पांच बजे तीसरे और चौथे स्थान के लिए चीन और मलेशिया के बीच मैच खेला जाएगा। वहीं, दोपहर ढाई बजे पांचवें-छठवें स्थान के लिए जापान का मुकाबला बांग्लादेश से होगा।

मलेशिया के सामने साख बचाने की चुनौती

मलेशिया की टीम ने चैम्पियन की तरह टूर्नामेंट में शुरुआत की थी। तीनों पूल मैच आसानी से जीते। सुपर फोर के पहले मुकाबले में भी चीन को आसानी से हरा दिया। इसके बाद टीम पटरी से उतर गयी। पहले भारत ने हराया, फिर कोरिया के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबले में हार मिली। मलेशिया के अखिमुल्ला 10 गोल के साथ टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर हैं।

भारत की टीम को अपने घर और अपने दर्शकों के सामने खेलने का फायदा मिलेगा। पांच हजार से अधिक दर्शक मैच में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएंगे।