• November 20, 2025 6:55 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – रेलवे स्टेशन पर मां-बेटी के साथ हो गया कांड, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

May 20, 2023

आशीष – 7903735887 

बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन शुक्रवार को श्रमजीवी ट्रेन पर चढ़ने के दौरान मां-बेटी के साथ बदमाशों ने कांड कर दिया। दरअसल, सक्रिय बदमाशों ने दोनों के गले से सोने की चेन गायब कर दी। पीड़ित बिहार थाना क्षेत्र के महलपर निवासी सत्यप्रकाश प्रिय ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
युवक ने आरोपों में बताया कि उनकी बहन प्रियंका रंजन, बहोनाई बीएसएफ के सहायक कमांडेंट अमीत रंजन, माता-पिता और भांजी दिल्ली जा रही थी। वह परिवार को ट्रेन पर बिठाने गए थे। ट्रेन खुलने के बाद उनकी बहन ने कॉल कर बताया कि उनके व मां के गले से सोने का चेन गायब है। अंदेशा है कि ट्रेन पर चढ़ने के दौरान बदमाशों ने चेन पर हाथ साफ कर दिया।
बिहारशरीफ रेल थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। जल्द ही संलिप्त बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।