• November 20, 2025 6:23 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सवर्ण प्रकोष्ठ के कार्यालय का हुआ उद्घाटन …..

ByReporter Pranay Raj

Jul 21, 2021

राज – 7903735887

जदयू सवर्ण प्रकोष्ठ का एक सप्ताह में नालंदा में विस्तार किया जाएगा। इसमें युवाओं को मौका मिलेगा। उनमें अथाह ऊर्जा होता है। इसे सही दिशा दिखाने की आवश्यकता है। बिहारशरीफ प्रखंड के मघड़ा में बुधवार को सवर्ण प्रकोष्ठ कार्यालय के उद्घाटन मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीतीश कुमार टनटन ने कहा कि सीएम नीतीश के नेतृत्व में बिहार निरंतर आगे बढ़ रहा है। पहले लोग बिहारी होने पर शर्म महसुस करते थे। अब बिहारी कहलाना शान की बात है। अभी इसे और आगे ले जाना है। इसमें युवाओं का साथ व गरीबों का विकास चाहिए। इसके लिए लोगों को इस पार्टी से जोड़ा जाएगा।

जिलाध्यक्ष जयंत शर्मा व लोकसभा प्रभारी विजय कुमार सिंह ने कहा कि संगठन का विस्तार कर सीएम के हाथ को और मजबूत बनाएंगे। मौके पर प्रदेश महासचिव संजय कुमार सिन्हा, मंटू मयंक, प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल सिद्धार्थ, डॉ. शशिकांत कुमार टोनी, अविनाश कुमार, टुनटुन सिंह, प्रमोद कुमार, आशीष कुमार चंद्रवंशी, टाइगर सिंह, राजीव, शैलेंद्र, विश्वास कुमार, विपुल, अजीत, सुधीर, नीतीश पांडेय, राजू कुमार व अन्य मौजूद थे।