• February 25, 2026 6:21 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा –  मघड़ा में मां संतोषी मैरिज हॉल का किया गया उद्घाटन….

ByReporter Pranay Raj

Feb 12, 2022

आशीष – 7903735887 

बिहारशरीफ के मघड़ा गांव में मां संतोषी मैरिज हॉल का उद्घाटन निवर्तमान विधान पार्षद रीना यादव और हरनौत के पूर्व विधायक इंजीनियर सुनील कुमार के द्वारा किया गया । इस मौके पर उन्होंने प्रतिष्ठान के उत्तरोत्तर विकास की कामना करते हुए कहा कि जिस तरह शहर विकसित हो रहा है। ऐसे में इस तरह के मैरिज हॉल की लोगों को जरूरत पड़ती है।  ऐसे लोगों के लिए भी यह मैरिज हॉल उपलब्ध होगा |इस तरह के संस्थान खुल जाने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी |

संचालक उपेंद्र कुमार दिलवाला ने कहा कि लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस मैरिज हॉल को बनाया गया है | जहां शादी , रिंगसेरोमनी , बर्थडे , समेत अन्य समारोह में लोगों के लिए उपलब्ध रहेगा | मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष सियाशरण ठाकुर , मुख्य प्रवक्ता धनंजय देव , जयंत शर्मा ,अविनाश कुमार, युगल किशोर,  सुरेंद्र कुशवाहा ,संजय कुशवाहा, किशोर कुणाल ,संजीत यादव ,विकास मेघल, सुन्नी पटेल ,सुधीर कुमार के अलावे कई लोग मौजूद थे |