• November 20, 2025 5:49 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बिहार सेंट्रल स्कूल के विज्ञान मेला में बच्चों ने भविष्य के खतरे से किया आगाह…

ByReporter Pranay Raj

Dec 26, 2023

राज – 7903735887 

नूरसराय के डोइया गांव के शिक्षा नगर में स्थित बिहार सेंट्रल स्कूल में मंगलवार को विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक सोच का परिचय देते हुए, लोगों को भविष्य के खतरे से आगाह किया।

बच्चों ने प्रदूषण का प्रारूप बनाया। जिससे बताया गया कि प्रदूषण पर नियंत्रण नहीं किया गया तो भविष्य मानव जीवन खतरे में पड़ सकता है। पर्यावरण के बिगड़ते संतुलन को वृक्षोरापण से पाटा जा सकता है। इसके लिए जंगल के उपयोगिता को बताते हुए प्रारूप बनाया गया था। यही नहीं, चंद्रयान-3 सफल परीक्षण भी विज्ञान मेला में दिखा। साथ ही जल ही जीवन का संदेश दिया।

स्कूल निदेशक ने बताया कि विज्ञान मेला में छात्र-छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक सोच का परिचय दिया। मानव रक्षा के लिए बच्चों ने अनेकों प्रारूप बनाएं। सफल बच्चों को स्कूल द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।