• November 20, 2025 5:43 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – खुलासा: सूद के बदले की थी महिला से हमबिस्तर होने की मांग, इस कारण प्राइवेट पार्ट काट हुई हत्या…

ByReporter Pranay Raj

Jan 21, 2025

राज – 9334160742 

चंडी थाना पुलिस ने 16 जनवरी को बदौरा गांव के खंधा से एक बुजुर्ग का शव बरामद किया था। प्राइवेट पार्ट काटकर हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। मृतक नरसंडा निवासी विनोद सिंह थे।

इस कांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया। मृतक सूद पर रुपया देते थे। सूद के बदले एक ग्रामीण से वह उसकी पत्नी से हमबिस्तर होने की मांग कर रहाथा। इस कारण वारदात को अंजाम दिया गया।

हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि तकनीक के आधार पर संदिग्ध से पूछताछ करने पर हत्याकांड का खुलासा हुआ। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।

मृतक सूद पर रुपया लगाता था। लव चौधरी से सूद के बदले अश्लील मांग कर रहा था। इस कारण आरोपित ने सुनियोजित तरके से वारदात को अंजाम दिया। प्राइवेट पार्ट पकड़ने से बुजुर्ग की मौत हुई थी।