• November 20, 2025 5:53 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नूरसराय में  पति पत्नी को मारी गोली , कारण जान हैरान हो जायेगें आप  ….

ByReporter Pranay Raj

Nov 6, 2020

क्राइम डेस्क – 7903735887

नूरसराय थाना इलाके के शेरपुर गांव में शाम बदमाशों ने छेड़खानी के विरोध पर पति और पत्नी को गोली मारकर जख्मी कर दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीण, जख्मी ऑटो चालक धनंजय कुमार और उसकी पत्नी बबिता देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाएं। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दंपती को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। युवक के गुदे में और महिला के पंजड़े में गोली लगी है। सूचना पाकर नूरसराय पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर जख्मी का फर्द बयान लेने में जुटी है। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही हैॅ।
जख्मी के पिता ने बताया कि उनका पुत्र ऑटो चालक है। देर शाम वह घर लौटा। पड़ोसी बदमाश कारु कुमार, मनीष कुमार बहू से छेड़खानी कर रहे थे। जिसका विरोध पुत्र ने किया तो बदमाश फायरिंग करने लगे। अपने छत से बदमाशों ने उनके बेटे-बहृू को गोली मार दी। थानाध्यक्ष बिरेंद्र चौधरी ने बताया कि आपसी विवाद में घटना हुई है। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।