• November 20, 2025 8:07 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सुनसान खेत में मुखिया ने महिला के साथ किया …

ByReporter Pranay Raj

Feb 26, 2023

सूरज – 7903735887 

छबिलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच गई महिला से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। 34 वर्षीया पीड़िता ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें गोरौर पंचायत के मुखिया संतोष कुमार दिवाकर को आरोपी बनाया गया है। पीड़िता के पहले मुखिया ने भी मारपीट का केस दर्ज कराया है।
आरोपों में पीड़िता ने बताया है कि शनिवार की शाम वह शौच के लिए सुनसान खेत की ओर गई थी। उसी दाैरान मुखिया ने मारपीट करते हुए उनके साथ दुष्कर्म किया। वहीं, मुखिया ने अपने आरोप में बताया है कि गांव में शराब बिक्री के विरोध पर उनके साथ मारीपट की गई।

राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि मुखिया को आरोपित कर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।