• February 25, 2026 7:52 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – गिट्‌टी लोड ट्रक से मिला 20 लाख का अवैध सामान…

ByReporter Pranay Raj

Jun 30, 2021

राकेश कुमार – 7903735887 

तेलमर ओपी पुलिस ने नरसंडा रोड में कार्रवाई कर गिट्‌टी लोड ट्रक से शराब खेप जब्त की। चालक व धंधेबाज फरार होने में सफल रहा। वाहन से 223 कार्टन शराब बरामद हुई। जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख से अधिक बताई जा रही है।

फरार धंधेबाजों की पहचान हरनौत के पचौरा गांव निवासी स्व. छोटू गोप के पुत्र जितेंद्र कुमार और वेना थाना क्षेत्र निवासी राजकुमार साह के रूप में की गई। दो धंधेबाजों के अलावा वाहन मालिक-चालक पर भी केस किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि पुलिस वाहन को देख सवार, ट्रक छोड़ फरार हो गया। वाहन पर गिट्‌टी लोड था। संदेह होने पर पुलिस ने गिट्‌टी हटाई तो शराब खेप मिली। शराब के साथ ट्रक जब्त कर लिया। कुल 2007 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई।