• November 20, 2025 7:50 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पिकअप पर लोड प्लाई हटाने पर मिला अवैध सामान, गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Sep 3, 2021

सूरज – 7903735887 

गकिरी थाना पुलिस ने गुरुवार की रात नकटपुरा बाईपास से अंग्रेजी शराब लोड पिकअप जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। पटना मद्य निषेध विभाग की सूचना छापेमारी हुई। गिरफ्तार चालक झारखंड के गिरिडीह जिला का पचम्बा थाना क्षेत्र के आजाद नगर भंडारी निवासी इमरान अंसारी है। वाहन से हिमाचल मेड 423.240 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
प्लाई बोर्ड के बीच बने बॉक्स में छिपाकर खेप गिरिडीह से बख्तियारपुर ले जाया जा रहा था। उसी दौरान कार्रवाई हुई। चालक के पास से इंडिया प्लाई बोर्ड का चालान बरामद हुआ। चालान दिखाकर धंधेबाज प्लाई ढोने की आड़ में शराब पहुंचाता था।
सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि रात में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संतोष कुमार गश्ती कर रहे थे। उसी दौरान मद्य निषेध विभाग से उन्हें शराब खेप ले जाने की सूचना दी। जिसके बाद नकटपुरा से शराब लोड पिकअप के साथ चालक को गिरफ्तार कर लिया। चालक से पूछताछ के आधार पर पुलिस अन्य धंधेबाजों की तलाश में जुटी है।