• November 20, 2025 5:41 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – आईजी ने थाना का किया निरीक्षण, जानें क्या दिए निर्देश ….

ByReporter Pranay Raj

Jan 5, 2024

राज – 7903735887 

आईजी गरिमा मलिक ने शुक्रवार की शाम चंडी थाना का निरीक्षण किया। करीब एक घंटा तक थाना में रहकर उन्होंने लंबित कांडों की समीक्षा की। थाने की विभिन्न पंजियों की जांच की। उन्होंने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर कई निर्देश भी दिये। एसपी अशोक मिश्रा, हिलसा डीएसपी सुमीत कुमार, इंस्पेक्टर वीरेन्द्र यादव व थानाध्यक्ष रवीन्द्र कुमार ने उन्हें थाने के कार्यकलाप की जानकारी दी।

इंस्पेक्टर वीरेन्द्र यादव ने बताया कि उन्होंने विधि-व्यवस्था संधारण व कांडों के त्वरित निष्पादन के संबंध में कई निर्देश दिये। चंडी थाना में सफाई करवाने के लिए थानाध्यक्ष की सराहना की। पहले चंडी थाना के सामने र्दुघटनाग्रस्त व अन्य मामलों में जब्त वाहनों की भरमार रहती थी। पूरा थाना कबाड़खाना जैसा दिखता था। थानेदार से इसपर ध्यान दिया और इसकी सफाई करवायी। आईजी ने जिले में लंबित कांडों के निष्पादन पर जोर दिया।