• February 25, 2026 10:21 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सरकारी कार्यों में दिखे गड़बड़ी तो करें इन नंबरों पर फोन, जानें नंबर

ByReporter Pranay Raj

Feb 12, 2020

राज की रिपोर्ट – 9334160742 

जिले के नागरिकों के लिए अच्छी खबर है। सात निश्चय योजना के तहत ग्रामीण पेय जल योजना का कार्य सभी वार्डोँ में चल रहा है। अगर आपको योजना के कार्यों में गड़बड़ी दिखे तो फौरन इसकी शिकायत करें। त्वरित कार्रवाई होगी। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक शिकायतें सुनी जाएगी। इसके लिए 5 अधिकारी हर समय फोन पर मौजूद रहेंगे। डीएम योगेन्द्र सिंह ने अधिकारियों की शिड्यूल तय की है। डीएम ने बताया कि जनता की शिकायत मिलती है। जिसकी जांच में समय लग जाता है। अब त्वरित कार्रवाई होगी। काम में गुणवत्ता की शिकायत हो तो 06112-232224 नंबर पर जनता फोन कर सकती है। शिकायत पर कार्रवाई के लिए अलग-अलग शिड्यूल में अधिकारियों की तैनाती की गई है।