• June 6, 2025 11:01 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बचपन से थी खाकी पहनने की तमन्ना, मेहनत कर बन गई दारोगा…

Jul 12, 2024

राज – 9334160742 

लहेरी थाना क्षेत्र के ब्रम्हस्थान  मोहल्ला निवासी पेंटर दिनेश प्रसाद की पुत्री सुमन कुमारी दारोगा परीक्षा में सफल हुई है। सुमन ने बताया कि खाकी बचपन से आकर्षित करती थी। उनका सपना था कि बड़ी होकर वह भी पुलिस पदाधिकारी बने।

इस कारण कड़ी मेहनत से पढ़ाई में लगी रहीं। कई बार असफल भी हुईं। इसके बाद भी प्रयास जारी रहा। इस बार उनका सपना साकार हो गया। दारोगा परीक्षा वह पास कर गईं।

सुमन ने बताया कि लड़कियों को अपनी लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करनी चाहिए। सफलता एक दिन में नहीं मिलती। लगातार प्रयास से एक दिन मिल जाती है। दारोगा की तैयारी के लिए उन्होंने ऑनलाइन क्लास किया। सुमन ने सफलता का श्रेय अपने परिवार, शिक्षक व दोस्तों को दिया।

परिवार में खुशी
सुमन की सफलता पर परिवार गौरवांवित महसूस कर रहा है। पड़ोसियों ने सुमन को मिठाई खिलाकर उसकी हौसला अफजाई की। उसके पिता पेंटर का काम करते हैं। कम आमदनी में भी वह बेटी को पढ़ाते रहे।