• June 7, 2025 1:27 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – आग बबूला हो पति ने मार दी पत्नी के सिर में गोली, जानें कारण…

Nov 21, 2021

राज – 7903735887 

रहुई थाना अंतर्गत कायमपुर गांव के पास आग बबूला हो पति ने पत्नी के सिर में गोली मार दी। गश्ती पुलिस को महिला सड़क किनारे गिरी मिली। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जख्मी कायमपुर गावं निवासी कारू यादव उर्फ शिवालक की पत्नी सोनी देवी है। प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।

घटना को अंजाम दे पति गांव से फरार हो गया। कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। घरेलू विवाद में घटना को अंजाम देने की चर्चा है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

विधि-व्यवस्था डीएसपी रौशन कुमार गुप्ता ने बताया कि महिला सड़क किनारे जख्मी मिली। जिसे पुलिस वाहन से अस्पताल लाया गया। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पति ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस बदमाश की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।