• February 25, 2026 12:58 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पति ने पत्नी की गोली मार कर दी हत्या, जानें हैरान करने वाला कारण…

ByReporter Pranay Raj

Dec 7, 2021

राज – 7903735887 

कतरीसराय थाना क्षेत्र के बरीठ गांव में पति ने गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी। नशा की लत का विरोध पर हत्याकांड को अंजाम दे बदमाश फरार हो गया। मृतका शंभू पांडेय की 40 वर्षीया पत्नी कंचन देवी है। सूचना पाकर गांव पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।

परिवार ने बताया कि नशा करने के कारण महिला का पति से अक्सर झगड़ा होता था। पति, पत्नी के चरित्र पर सवाल उठा झगड़ा करता था। पुत्र ने बताया कि पिता के नशा करने के कारण उनका मां से झगड़ा होता था। सुबह में गोली की आवाज सुन परिवार की नींद खुली। परिवार के जागने पर पिता फरार हो गए। मां बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ी थी। इलाज के अभाव में उनकी मौत होगई।

थानाध्यक्ष शरद कुमार रंजन ने बताया कि आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। घरेलू विवाद में घटना को अंजाम दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।