• February 25, 2026 6:23 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कोरई पंचायत का मुखिया पति गिरफ्तार, जानें मामला…

ByReporter Pranay Raj

Oct 29, 2021

सूरज – 7903735887 

दीपनगर थाना पुलिस ने गंगा बिगहा गांव में छापेमारी कर महीनों से फरार चल रहे बालू धंधेबाज व आर्म्स एक्ट आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी कोरई पंचायत के निवर्तमान मुखिया देवधा निवासी मीना देवी का पति हक्कू पासवान है। आरोपी पर कई केस दर्ज है।

थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने बताया कि बदमाश 2003 में इसलामपुर के माले नेता अशोक पटेल और रंजीत पटेल की हत्या, दीपनगर में अपहरण केस का आरोपी था। दोनों केस में वह जमानता पर था। अवैध खनन व आर्म्स एक्ट के केस में मुखिया पति की गिरफ्तारी हुई।