• November 20, 2025 7:28 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पत्नी के श्रार्द्ध कर्म खत्म होने के पहले पति की मौत, हंगामा….

ByReporter Pranay Raj

Sep 28, 2022

आशीष – 7903735887 

नगरनौसा थाना क्षेत्र के बाजार क्षेत्र निवासी जख्मी बुजुर्ग की बुधवार को मौत हो गई। 5 सितंबर को बुजुर्ग सड़क दुर्घटना में जख्मी हुए थे। मृतक स्वर्गीय शिवम राम के 65 वर्षीय पुत्र रामईतर राम हैं।
10 दिन पहले बुजुर्ग की पत्नी की मौत हो गई थी। घर में श्राद्ध कर्म चल रहा था। उसी दौरान उनकी भी जान चली गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने दनियावा-नगरनौसा मार्ग को जामकर घंटे भर हंगामा किया। लोग मुआवजा की मांग कर रहे थे। हंगामा की सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी आ गए। बीडीओ ने पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार का चेक व मुखिया ने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार की सहायता की। तब हंगामा शांत हुआ। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।