• November 20, 2025 8:05 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अवैध संबंध के विरोध पर पति बना कसाई, जानें पत्नी के साथ क्या किया…

ByReporter Pranay Raj

Jan 27, 2023

आशीष – 7903735887 

सोहसराय थाना अंतर्गत महुआ टोला में गुरुवार को भाभी से अवैध संबंध के विरोध पर पति कसाई बन गया। बदमाश ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए पति को गिरफ्तार कर ली। मृतका मोहम्मद शाहिद की 24 वर्षीया पत्नी रुबीना प्रवीण है।

मायके के परिवार ने बताया कि पैसे की खातिर अक्सर ससुराली परिवार के द्वारा शादी के बाद से रूबीना प्रवीण को प्रताड़ित किया करता था। इसके साथ ही रुबीना के पति का उसकी भाभी के साथ अवैध संबंध था। जिसका वह अक्सर विरोध किया करती थी। ससुराली परिवार के द्वारा जबरदस्ती रुबीना का इस दौरान गर्भपात भी करवाया गया था। बीती रात फिर से इन्हीं बातों को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद ससुराल के लोगों ने गला घोट कर रुबीना की हत्या कर दी। आस-पड़ोस के द्वारा उन लोगों को सूचना मिली जिसके बाद मायके वाले रुबीना के ससुराल पहुंचे।