• November 20, 2025 7:17 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ससुराल वालों ने अंजली की ले ली जान , जानें कारण …..

ByReporter Pranay Raj

Jul 15, 2022

राज – 7903735887 

तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव में तीन लाख रुपये की खातिर विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका राकेश यादव की 25 वर्षीया पत्नी अंजली कुमारी है। गया जिला के टिकारी थाना क्षेत्र के बलवापर गांव गांव निवासी अंजली के पिता ने दामाद समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर करायी है।

अंजली के चाचा उपेन्द्र यादव ने बताया कि पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी। इधर कुछ महीनों से उसका पति नौकरी में घूस देने के लिए तीन लाख रुपये की मांग कर रहा था। इसके लिए वह बार-बार अंजली को प्रताड़ित करता था। 15 दिन पहले भी उसके साथ मारपीट हुई थी। इसके बाद वह गुस्से से अपने मायके चली आयी थी। इसके बाद पंचायती में उसके पति व परिवार के अन्य लोगों ने प्रताड़ित नहीं करने का वादा किया था। गुरुवार की देर शाम फिर से इसी बात पर विवाद हुआ। ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और जबरन जहर पिला दिया। सूचना पर मायके के लोग पहुंचे तो घर में शव पड़ा था। सभी लोग घर छोड़कर फरार थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आरोपितों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के हवाले कर दिया गया है।