• June 6, 2025 10:50 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – विवाहिता की मौत के बाद पति पर हत्या का आरोप, जाने नाजायज संबंध में वारदात की कहानी…

Apr 23, 2024

डायमंड – 7903735887 

नगर थाना क्षेत्र के उपरावां गांव स्थित मायके में मंगलवार को विवाहिता की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने पति पर अवैध संबंध के विरोध पर पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया। मृतका इसलामपुर थाना क्षेत्र के बूढ़ा नगर माली टोला निवासी कुंदन कुमार की 18 वर्षीया पत्नी मौसम कुमारी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। प्रारंभिक जांच में पुलिस मौत का कारण बीमारी बता रही है।

मृतका की मां सोनी देवी ने बताया कि पिछले साल 22 मई को बेटी की शादी हुई थी। शादी के बाद बेटी ने पति को उसकी भाभी के साथ आपतिजनक हालत में देख लिया। जिसके बाद वह पति के अवैध संबंध का विरोध करने लगी। इस कारण पति व अन्य ससुराली परिवार उसके साथ मारपीट करने लगे। पारिवारिक पंचायती के बाद भी उनकी प्रताड़ना जारी रही। होली के समय उनकी बेटी को बेरहमी से पीटा गया। जिसके बाद वह बेटी को अपने साथ ले आएं। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मां ने आरोप लगाया कि पति व अन्य ससुराली परिवार की पिटाई से उनकी बेटी की जान गई। नगर थानाध्यक्ष रामशंकर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। लिखित शिकायत पर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई करेगी। प्रारंभिक जांच में बीमारी से मौत होना प्रतीत हो रहा है।