• November 20, 2025 8:10 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सौतेली माँ के व्यवहार से आहत किशोर ने उठाया यह कदम ….

ByReporter Pranay Raj

Jan 17, 2023

रोहित – 7903735887 

राजगीर थाना क्षेत्र के छबिलापुर रोड स्थित कालीबाड़ी बस्ती में किशोर की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। परिजनों का कहना है कि उसने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली है। वहीं, ननिहाल के परिजन संपत्ति हड़पने के लिए पिता और सौतेली मां पर हत्या करने का आरोप लगा रहें हैं। मृतक शैलेन्द्र साव का 16 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार है।

किशोर की मामी संगीता देवी ने बताया कि करीब 13 साल पहले नीतीश की मां की मौत हो गयी थी। उसके बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। उससे भी दो बच्चे हैं। नीतीश काफी समय से अपने ननिहाल नूरसराय थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव में रहता था। चार साल पहले उसके पिता उसे लेकर राजगीर चले गये थे। संपत्ति के लालच में उसकी हत्या की गयी है। मौत के बाद परिजन शव को ठिकाने लगाने जा रहे थे। उनलोगों ने राजगीर बाजार में उन्हें पकड़ा और पुलिस को खबर दी। हालांकि, किशोर के पिता व दूसरे मामा का कहना है कि वह कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने बताया कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या करने की बात सामने आयी है। लिखित शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है।