• February 25, 2026 1:52 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कैसे होगी पांच बच्चों की परवरिश, काल ने मां को लीला…

ByReporter Pranay Raj

May 21, 2023

डायमंड – 7903735887 

सोहसराय थाना क्षेत्र के मंसूर नगर मोहल्ला में छत से गिरकर महिला की मौत हो गई। मृतका जितेंद्र पंडित की पत्नी कविता देवी हैं। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में कर, उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई।
पुत्री राजनंदनी ने बताया कि नहाने के बाद मां छत पर कपड़ा पसारने गई थी। कुछ देर बाद वह आंगन में गई तो मां खून से लथपथ गिरी मिली। अंदेशा है कि वह छत से गिर गई। परिजन मां को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाएं। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका को चार पुत्री और एक पुत्र है। सभी बच्चे मां की लाश देख बिलख रहे थे। थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि परिजन के बयान पर यूडी केस दर्ज किया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।