• November 20, 2025 7:03 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सिलेंडर ब्लास्ट से मकान ध्वस्त, जानें परिवार का हाल…

ByReporter Pranay Raj

Nov 19, 2021

राजा – 7903735887 

सरमेरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 में शुक्रवार को एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट होने से मकान ध्वस्त हो गया। परिवार ने घर से बाहर भागकर जान बचाई। घटना करण राम के घर हुई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

पीड़ित हरियाणा में रहकर मजदूरी करते हैं। कुछ दिन पहले गांव लौटे। दो दिन पूर्व उज्ज्वला योजना के तहत उन्हें गैस कनेक्शन मिला। चाय बनाने के दौरान गैस रिसाव से सिलेंडर में आग लग गई। जिसके बाद सिलेंडर विस्फोट कर गया। घटना में पूरा घर ध्वस्त हो गया। पीड़ित परिवार कलेजा पीट रहा है।

थानाध्यक्ष विवेक राज ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। गैस एजेंसी संचालक ने बताया कि क्षति का आकलन कर मुआवजा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।