• November 20, 2025 6:23 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सिर में गोली मार होटल मालिक की हत्या, जाने वारदात

ByReporter Pranay Raj

Oct 30, 2023

राज – 7903735887 

भागन बिगहा ओपी अंतर्गत मोरा तालाब में रविवार की रात बदमाशों ने राधा फैमिली ढाबा में सो रहे संचालक के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रात करीब एक बजे हुई। समीप में मृतक के चचेरे भाई विक्रम सिंह व उनका पुत्र शिवम सोया था। उन्हें घटना की भनक तक नहीं लगी।

कुछ देर के बाद टायर फटने की आवाज सुन भतीजे की नींद खुली। तब उसकी नजर चाचा के सिर पर गई। जहां से खून टपक रहा था। इसके बाद वारदात का खुलासा हुआ। मृतक मोरा तालाब निवासी किशोरी सिंह के 55 वर्षीय पुत्र सुनील सिंह उर्फ गब्बर सिंह हैं। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। परिजन पुरानी रंजिश में वारदात का आरोप लगा रहे हैं।

मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि अपने पुत्र के साथ वह भी ढाबा में साए थे। रात एक बजे उनके पुत्र की नींद खुली। कहा कि लगता है टायर ब्लास्ट हुआ है। इसके बाद पुत्र की नींद पानी टपकने की आवाज से खुली। तब देखा कि सुनील सिंह के सिर से खून टपक रहा है। बेड पर वह मृत पड़े थे। बदमाशों ने सिर में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। ट्रक चालकों से पता चला कि बदमाश चार पहिया वाहन से आया था।

सदर डीएसपी नूरुल हक ने बताया कि पुलिस घटना के सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। एफएसएल टीम को बुलाया गया है। मृतक ननिहाल में रहते थे। ढाई माह से उनका होटल बंद था। पुलिस जल्द घटना का खुलासा कर लेगी।