• November 20, 2025 5:57 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – होटल एण्ड मैरेज हॉल एसोसिएशन ने मेयर के खिलाफ खोला मोर्चा, जाने मामला…

ByReporter Pranay Raj

Aug 21, 2024

राज – 9334160742 

नालंदा जिला होटल एंड मैरेज हॉल एसोसिएशन के सदस्यों ने बुधवार को शहर के सोहडीह मोहल्ले में बैठक कर रणनीति बनायी। प्रापर्टी टैक्स में वृद्धि का विरोध किया। संचालकों ने मेयर, उनके पति व उनके पुत्र पर गंभीर आरोप लगाये हैं। संचालकों ने इसके खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया है।

अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने बताया कि नगर निगम ने होटल, मैरेज हॉल, दुकान व प्रतिष्ठानों पर प्रापर्टी टैक्स में 300 प्रतिशत की भारी वृद्धि की गयी है। इसके खिलाफ संघर्ष जारी है। मेयर की दोहरी मानसिकता देखने को मिल रही है। एक तरफ वे न्यायालय में सरकार के पक्ष में काम कर रहीं है। दूसरी तरफ जनता के बीच भ्रम फैलाकर लोगों को गुमराह कर रही है। सदस्यों ने आरोप लगाया कि मेयर, उनके पति व पुत्र अवैध वसूली में लिप्त हैं। स्मार्ट सिटी के विकास में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। वे टैक्स वसूली एजेंट की तरह काम कर रहीं है। चुनाव में किये गये वादे भूल गयी है। बिना वेंडिंग जोन के फुटपाथियों को उजाड़ा जा रहा है। विकास के नाम पर शहर में कीचड़ फैला है। संघ ने प्रापर्टी टैक्स में वृद्धि व कचरा प्रबंधन शुल्क के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया है। बैठक में अमजद सिद्दीकी, मनीष यादव, मनीष चंद्रा, अनील कुमार, अजीत राज, ऋषभ राज, अजय कुमार, साकेत कुमार पांडेय, रंजीत सिन्हा , शिव कुमार, चन्दन कुमार, संजय कुमार, संजीव प्रसाद व अन्य मौजूद थे।