• February 25, 2026 1:09 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दिन में अस्पताल के गार्ड की ड्यूटी और रात में शराब का धंधा, जानें कैसे चढ़ा हत्थे ….

ByReporter Pranay Raj

Mar 2, 2023

सूरज- 7903735887 

दिन में सरकारी अस्पताल में प्राइवेट गार्ड की नौकरी और रात  में शराब का धंधा। राजगीर पुलिस ने इस दिलचस्प मामले का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बेलौर गांव निवासी कन्हैया कुमार को शराब के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया है। उसे गिरियक अस्पताल के पास से पकड़ा गया है। वह प्राइवेट गार्ड की नौकरी करता था।
थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने बताया कि 7 फरवरी को शराब बरामद की गयी थी। उस समय वह फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था। उसे गिरियक अस्पताल के पास से गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में पता चला है कि वह अस्पताल में प्राइवेट गार्ड के रूप में काम करता था। ड्यूटी के बाद वह शराब बेचने का कारोबार करता था |