• November 20, 2025 6:52 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – चुनाव कराने सिवान से आए होमगार्ड जवान की मौत, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

May 30, 2024

रोहित  – 7903735887 

नालंदा में सिवान से लोकसभा चुनाव कराने आए एक होमगार्ड जवान की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई।  मृतक सिवान जिला के नौतन थाना के सिमरिया बिंद टोला निवासी स्व शंकर प्रसाद बिंद का 54 वर्षीया रमेश प्रसाद बिंद हैं।

होमगार्ड सिवान से चुनाव कराने नालंदा आए थे। वे अन्य जवानों के साथ दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित बियावानी के जेपी इंस्टिट्यूट में ठहरे हुए थे। गुरुवार काे चुनावी ड्यूटी का कमान कट चुका था। इसके बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। अचेत होकर वह गिर पड़े। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जबकि, एक जवान जर्नादन सिंह भी बेहोश हो गए। सहकर्मी हीट वेव से मौत बता रहे हैं। होमगार्ड कमांडेंट ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।