• November 19, 2025 10:53 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अपार कंपनी के उच्च गुणवत्ता वाले बिजली तारों का मिस्त्रियों के बीच हुआ प्रदर्शन , जानें खूबी …..

ByReporter Pranay Raj

Jun 25, 2025

राज – 9334160742 

नालंदा जिले में पहली बार बुधवार को अपार कंपनी के इलेक्ट्रिकल उपकरणों का प्रदर्शन किया गया। सोहसराय स्थित एक मैरेज हॉल में आयोजित इस विशेष कार्यशाला में जिले भर के बिजली मिस्त्रियों को आमंत्रित किया गया था, जिसमें उन्हें अपार कंपनी के तारों की गुणवत्ता, तकनीक और विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यशाला में बताया गया कि अपार कंपनी के बिजली तार ई-बीम तकनीक से निर्मित हैं, जो 105 डिग्री सेल्सियस तापमान तक बिना पिघले काम करने की क्षमता रखते हैं। इसके विपरीत, सामान्य तारें 90 डिग्री तापमान पर ही पिघलने लगती हैं। अपार तारों की विशेषता यह भी है कि गर्म होने पर ये आपस में चिपकते नहीं हैं और ठंडा होने पर अपनी सामान्य स्थिति में लौट आते हैं। शॉर्ट सर्किट की स्थिति में भी इन तारों पर कोई विशेष असर नहीं होता है।

कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर विकास कुमार ने कार्यशाला में उपस्थित मिस्त्रियों को इन तारों की तकनीकी खूबियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इन तारों की औसतन उम्र 50 साल तक की होती है, जो इन्हें अन्य ब्रांड्स की तुलना में अधिक विश्वसनीय बनाती है।

स्थानीय वितरक वैष्णवी इलेक्ट्रिकल्स के राजू कुमार सिंह और तेजू कुमार सिंह ने बताया कि अपार कंपनी के बिजली उपकरण कई वर्षों से देशभर में अपनी गुणवत्ता के लिए प्रसिद्ध हैं और अब ये उत्पाद नालंदा जिले में भी उपलब्ध हैं।

कार्यशाला में लाइव डेमो का आयोजन कर मिस्त्रियों को तारों की मजबूती और सुरक्षा विशेषताओं का प्रत्यक्ष अनुभव कराया गया। कार्यक्रम में पंकज कुमार, राजेश मिस्त्री, राजवीर राय, रवि कुमार, विकास कुमार सहित दर्जनों अनुभवी बिजली मिस्त्री शामिल हुए।