• November 20, 2025 7:54 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अरबों खर्च के बाद भी ‘ठेले’ पर स्वास्थ्य सिस्टम…

ByReporter Pranay Raj

Apr 10, 2022

राज – 7903735887 

सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लाख दावे कर लें कि मगर सुधार होता नहीं दिख रहा है | मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले के हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल का है | जहां मौत के बाद भी युवक को एंबुलेंस नसीब नहीं हुई तो परिजन को ठेला पर लादकर शव ले जाना पड़ा। परिजन की माने तो हिलसा के पासवान टोली निवासी अशोक पासवान के 30 वर्षीय दिव्यांग पुत्र अमरजीत कुमार की तबियत अचानक खराब हो गयी थी। तत्काल परिजन आनन फानन में सब्जी बेचने वाले ठेला पर लादकर किसी तरह अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के बजाय शव को ले जाने को कहने लगे। अस्पताल के आसपास भी शव को ले जाने के लिये परिजन को वाहन नहीं मिला। मजबूरी में परिजन शव को ठेला पर लेकर ही घर निकल गए। इसके पहले भी कई बार कंधे पर, खाट पर, रिक्शा पर शव ले जाने की घटना हो चुकी है।

हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. आरके राजू ने बताया कि एम्बुलेंस का अभाव पहले से ही है। इसके लिए वरीय अधिकारियों से मांग की गयी है। यहां काफी मरीज आते हैं। पर्याप्त एम्बुलेंस नहीं होने से मरीजों को परेशानी होती है। यहां शव को ले जाने के लिए भी वाहन होनी चाहिए। फिलहाल यहां मात्र एक एम्बुलेंस उपलब्ध है। उससे ही काम चलाया जा रहा है।