• November 20, 2025 6:12 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मुखिया पति हत्याकांड: शव पहुंचते ही कोहराम, बालू धंधेबाज पर आरोप…

ByReporter Pranay Raj

Jul 26, 2024

राज – 9334160742 

गिरियक थाना अंतर्गत सतौआ पंचायत की मुखिया ललिता देवी के पति बलवीर उर्फ बाले यादव का अपहरण कर बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी थी। गुरुवार की रात पुलिस नवादा जिला से शव बरामद की। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को शव गांव लाया गया। जिसके बाद परिजनों की दहाड़ गूंजने लगी। वारदात के बाद इलाके में खासा तनाव था। जिसके मद्देनजर सुरक्षा बलों की मौजूदगी में गिरियक में दाह संस्कार कराया गया।

घटना के चश्मदीद मृतक के भाई किशोरी यादव ने दबंग बालू धंधेबाज गोरे लाल यादव समेत एक दर्जन को आरोपित कर प्राथमिकी दर्ज कराई। भाई ने बताया कि उनके सामने दो स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने बलवीर को अगवा किया। वह बचाने दौड़े, तब तक बदमाश फरार हो गया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस बदमाशों के भागने की दिशा में खदेड़ी। खोजबीन के दौरान नवादा जिला से भाई का शव मिला। बदमाशों ने पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी। कुछ दिन पहले पुलिस बालू लोड 4 ट्रक पकड़ी थी। धंधेबाजों को लगा कि ट्रक पकड़ाने में उनके भाई ने मुखबिरी की है। इसी खुन्नस में उनकी हत्या की गई।

थानाध्यक्ष राजू रंजन ने बताया कि एक दर्जन को आरोपित कर केस दर्ज कराया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इलाके का माहौल सामान्य है। एहतियातन पुलिस नजर बनाए है। मुख्य आरोपित, मृतक का गोतिया है।