राज – 9334160742
बेन थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी जख्मी बुजुर्ग दंपती मौत से लड़ते-लड़ते जिंदगी की जंग हार गए। पटना में इलाज के दौरान दोनों की एक साथ मौत हो गई। सिलेंडर फटने से दोनों जख्मी हुए थे। मृतकों में 70 वर्षीय विनेश्वर राम और उनकी पत्नी राधा देवी शामिल हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि देवरिया मोड़ के पास दंपती चाय और लिट्टी की दुकान चलाते थे। बुधवार को चाय बनाते समय रसोई गैस लीक हो गया और सिलेंडर में आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे कि अचानक सिलेंडर फट गया। आग की तेज लपटों के कारण दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। पटना में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।