• November 20, 2025 7:18 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बोरे में बंद मिला हाथ और पांव जिले में श्रद्धा जैसा हत्याकांड , जानें मामला …….

ByReporter Pranay Raj

Nov 18, 2022

राज – 7903735887 

नूरसराय थाना पुलिस गुरुवार को नारी गांव के छिलका से बोरे में बंद इंसान का दो हाथ और दो पैर बरामद की थी। हाथ में धागा बंधा था और जले का निशान था। जिसके आधार पर परिजनों शुक्रवार को उसकी पहचान सिलाव के नानद गांव निवासी विकास कुमार चौधरी के रूप में की। हालांकि, पुलिस डीएनए जांच के बाद अंगों के शिनाख्त होने की बात कह रही है। बरामद अंगों को जांच के लिए पटना भेज दिया गया है।
कथित मृतक की पत्नी कुमारी शोभा ने बुधवार को सिलाव थाना में पति के लापता होने की शिकायत की थी। परिवार ने बताया कि युवक बाइक से निकला था। जिसके बाद नहीं लौट। खोजबीन में उसका पता नहीं चला। मृतक पांच बहनों का इकलौता भाई था। परिजन किसी से रंजिश से इंकार कर रहा है। गांव में प्रेम प्रसंग की हत्या की चर्चा है। हालांकि, परिजन व मृतक की पत्नी इससे इंकार कर रही है।
थानाध्यक्ष विरेंद्र चौधरी ने बताया कि डीएनए जांच रिपोर्ट आने के बाद शव की पहचान पुख्ता होगी। पुलिस धड़ की तलाश में जुटी है।