• June 17, 2025 8:16 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज़ नालंदा – मौतों की भरमार: आधा दर्जन लोगों की गई जान, जानें घटनाएं…

ByReporter Pranay Raj

Jun 16, 2025

राज – 9334160742 

हिलसा थाना अंतर्गत शिव नगर कॉलनी में जामुन के पेड़ से गिरकर किशोर की मौत हो गई। मृतक खोरमपुर गांव निवासी संजय प्रसाद का 13 वर्षीय पुत्र विष्णु कुमार था। परिवार ने बताया कि सोमवार को किशोर दोस्तों संग पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ रहा था। उसी दौरान पेड़ से गिरकरउसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
बाइक की टक्कर से मौत
परवलपुर थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास अज्ञात बाइक की टक्कर अधेड़ की मौत हो गई। मृतक कोयरी बिगहा गांव निवासी 55 वर्षीय विनोद राम पंप के समीप झोपड़ी में चाय-नाश्ता की दुकान चलाते थे। सड़क पार करने मेंे हादसा हुआ। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
नशा के ओरडोज से मौत
सोहसराय थाना हंतर्गत रहुई रोड में सोमवार को नशा के ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई। जबकि, दूसरे नशेड़ी की हलात गंभीर बनी है। मृतक की पहचान सोहसराय के हवीबपुरा निवासी श्रवण पासवान के पुत्र गुड्‌डू कुमार के रूप में की गई। मृतक की जेब से नशीला पदार्थ बरामद हुआ है।
करंट से मौत
थरथरी थाना क्षेत्र के बांसडीह गांव में शौच के लिए घर से निकले युवक की करंट से मौत हो गई। मृतक मुन्ना प्रसाद का इकलौता 15 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार था। थानाध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।
किशोर ने फांसी लगाकर दी जान
गिरियक थाना क्षेत्र के कांदुपुर गांव में मानसिक रूप से कमजोर किशोर ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का कारण नाना-नानी द्वारा फटकार लगाना बताया जा रहा है। मृतक प्रेमनाथ सिंह का 16 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार था।
परिवार ने बताया मां की मौत के बाद उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली। जिसके बाद से किशोर ननिहाल में रह रहा था। जहां नाना-नानी ने उसे फटकार लगाई। जिससे आहत हो किशोर फांसी लगाकर जान दे दिया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। परिजन के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया।
ओवर ब्रिज पर मिली लाश
वेना थाना अंतर्गत धमौली ओवर ब्रिज से सोमवार को पुलिस ने एक अज्ञात 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद किया। शव की हालत देख अत्यधिक गर्मी से मौत का अंदेशा जताया जा रहा है।
थानाध्यक्ष विकास कुमार यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए मॉडल अस्पताल में रखा गया है।