• June 6, 2025 10:57 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दंपती समेत आधा दर्जन की मौत, जाने कहां-कहां हुई घटना..

Sep 18, 2024

रोहित – 9334160742 

सरमेरा थाना क्षेत्र के गोपालबाद गांव में मंगलवार को भैंस धो रहे बुजुर्ग की पानी भरे गड्‌ढ़े में डूबकर मौत हो गई। मृतक 75 वर्षीय विलास यादव हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।
इसी तरह नगरनौसा थाना पुलिस ने मंगलवार को महमदपुर गांव के तालाब से एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया। शव देख ग्रामीण व पुलिस डूबकर मौत का अंदेशा जता रहे थे। अगले दिन मृतका की पहचान करायपरसुराय थाना क्षेत्र के बाजार निवासी पवन कुमार की 24 वर्षीया पत्नी सविता देवी के रूप में की गई। मायके के परिजन दहेज हत्या का केस दर्ज कराए। जिसके पुलिस ने पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार पवन ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव मायके के परिजन के हवाले कर दिया गया।
वहीं, सरमेरा थाना क्षेत्र के पेंदी गांव में बुधवार को शौच गए युवक की पानी भरे गड्‌ढ़े में डूबकर मौत हो गई। मृतक विजय राम का 19 वर्षीय पुत्र चंदन है।
उधर, कतरीसराय थाना क्षेत्र के नकटीसराय गांव निवासी उमेश यादव की 17 साल की पुत्री किरण कुमारी का शव बुधवार की सुबह कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजन घटना को खुदकुकी बता रहे हैं।
इसी तरह सारे थाना इलाके के जिराइन नदी में दो दिन पहले दंपती डूब गए थे। मछुआरों द्वारा नदी में फेंके जाल में बुधवार को दंपती का शव फंस गया। सूचना के बाद पुलिस शवों को बरामद की। मृतकों में मौलना बिगहा निवासी विशेश्वर यादव व उनकी पत्नी गौरी देवी शामिल हैं। थानाध्यक्ष धर्मेश गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजन के हवाले कर दिया गया।