• November 20, 2025 6:59 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – छात्रा से छेड़खानी करने वाले गुरुजी की भीड़ कर दी कुटाई, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

May 20, 2024

सौरभ  – 7903735887

कल्याण बिगहा थाना थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय में घुसकर सैकड़ों लोगों ने छात्रा से छेड़खानी करने वाले गुरुजी की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पर चार अन्य कर्मियों को भी पीटा गया। भीड़ तोड़फोड़ कर रही थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस आरोपी शिक्षक को थाना ले गई। जांच के बाद छात्रा का आरोप सत्य पाए जाने पर बराह निवासी शिक्षक राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक कई दिनों से एक 5वीं कक्षा की छात्रा से छेड़खानी कर रहा था। छुट्‌टी के बाद वह छात्रा को रोक कर उसे कमरे में ले जाकर गलत हरकत करता था। ग्रामीणों को इसकी भनक लगी तो लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। कल्याण बिगहा थाना में महिला पुलिसकर्मी के नहीं रहने के कारण भीड़ वहां भी हंगामा की। इसके बाद छात्रा का बयान दर्ज कराने के लिए उसे महिला थाना भेजा गया।
सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में छात्रा का आरोप सत्य प्रतीत हुआ। जिसके बाद आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया। अग्रेतर कार्यवाही जारी है।